अशोकनगर | एसडीओपी मुंगावली श्री ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा रात्रि गस्त के दौरान मुंगावली, बहादुरपुर, पिपरई थाना के रात्रि कालीन स्टॉफ को चेक किया गया एवं थाना बहादुरपुर का निरीक्षण किया गया।

रात्रि गस्त के दौरान एसडीओपी ने गस्त में तैनात जवानों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली, सतर्कता एवं क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गस्त में तैनात हमारे जवान रात भर चौकस रहते हैं, किसी भी वाहन दुर्घटना हो या डायल 112 से आने वाले कॉल, तत्काल मौके पर रेस्पॉन्ड किया जाता है। जनता की जिस भी तरीके से सहायता हो सके, की जाती है।

एसडीओपी ने कहा कि मेरे लिए रात्रि गस्त न केवल स्टॉफ के चेक करने का तरीका होता है बल्कि फील्ड पर तैनात स्टॉफ से संवाद का अवसर होता है। गस्त में मिले स्टॉफ से चर्चा में शासकीय विषयों के अलावा उनके व्यक्तिगत समस्याओं पर भी चर्चा हो जाती है।

रात्रि गस्त के दौरान रात में मिलने वाले आम नागरिकों से भी पूछताछ के नाम पर चर्चा हो जाती है। कई युवा साथी भी मिल जाते हैं जिनमें से कुछ नशे में भी होते हैं, उनको नशे से मुक्त होने की सलाह दी जाती है।

एसडीओपी ने रात्रि गस्त में तैनात सभी जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, डायल 112 की कॉल पर त्वरित रेस्पॉन्ड करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की तत्काल सहायता करने तथा आमजन से विनम्र व्यवहार रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना बहादुरपुर के निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण एवं लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।