ग्राम भातपुरा में अवैध शराब निर्माण के लिए जमीन में छिपाकर रखा गया लगभग 1,000 लीटर लहान किया नष्ट
अशोकनगर | पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मुंगावली श्री ओमप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में नशामुक्त अशोकनगर अभियान के अंतर्गत थाना मुंगावली पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविंद सिंह कछुवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम भातपुरा में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान जमीन में गाड़कर रखी गई टंकियों में अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया लहान भरा हुआ मिला। पुलिस टीम द्वारा मौके पर टंकियों को बाहर निकलवाकर उनमें भरे लगभग 1,000 लीटर लहान को नष्ट किया गया। अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान संबंधित परिवारों एवं ग्रामीणों को अवैध शराब निर्माण और नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया तथा अवैध गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जीने की समझाइश दी गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविंद सिंह कछुवाह, उनि मीना वरुण, सउनि श्यामलाल मौर्य, सउनि हेमराज मीना, सउनि माइकल खलको, सउनि लाखन सिंह, प्रआर अरविंद, प्रआर राजेन्द्र, प्रआर मुनेन्द्र, प्रआर सत्यनारायण, आरक्षक रविकांत, आरक्षक पवन मीणा, आरक्षक दीपेंद्र लोधी, महिला आरक्षक शिवानी दुबे, चालक आरक्षक सूरजभान सिंह एवं चालक आरक्षक मन्नूलाल अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब निर्माण, विक्रय एवं अन्य नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Continue With Google