महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी झांसी से गिरफ्तार, 5 हजार का था इनाम।
बैतूल जिले क़े मुलताई में महिला से छेड़छाड़, अशोभनीय बातचीत और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुलताई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया फेसबुक पर अपलोड करने का भी आरोप है।
पुलिस के अनुसार, मुलताई निवासी महिला ने 5 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गोविंदा उर्फ गुड्डू राजा बोबडे उसे मार्च 2025 से परेशान कर रहा था, आरोपी फोन पर अशोभनीय बातें करता था और मना करने पर बातचीत करने का दबाव बनाते हुए धमकी देता था।
महिला की फोटो एडिट कर अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड करने की शिकायत भी की गई थी।
मामले में मुलताई थाने में अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम ने 23 नवंबर को आरोपी को झांसी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Continue With Google