रतलाम जिले के आलोट में 22 वर्षीय मनीष माली की हत्या के बाद रविवार को माहौल हिंसक हो गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, लेकिन उपद्रव को समय रहते काबू नहीं किया जा सका।
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही लोगों ने नागेश्वर बायपास और विक्रमगढ़ रेलवे गेट पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात घंटों प्रभावित रहा। भीड़ आरोपियों को फांसी देने और उनके अवैध निर्माण गिराने की मांग कर रही थी।
प्रशासन ने आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति पूरी तरह शांत नहीं हो सकी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य उपद्रवियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।
एसडीओपी पल्लवी गौर ने मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है और प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।

Continue With Google
Comments (0)