आचार्यधाम समिति पर किसानों के साथ खुली लूट, 50 किलो के साथ 700 ग्राम अधिक तौल।

किसानों ने उठाई कार्यवाही की मांग ।

मोहनगढ़ - टीकमगढ़ जिले की आचार्य धाम के गेहूं उपार्जन केंद्र पर 50 किलो की बोरी में 700 ग्राम से लेकर 1 किलो तक गेहूं अतिरिक्त (अधिक तौल) लिए जाने का मामला सामने आया है। मई 2026 में हुए निरीक्षण के बाद, इस अवैध वसूली और अनियमितता के कारण 4 समिति प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद भी मोहनगढ़ तहसील के अचरा में समिति प्रबंधक द्वारा तौल में धांधली की बात सामने आई है, जिसमें किसानों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, ओर कलेक्टर  विवेक श्रोतिय से इस मामले में कार्यवाही की मांग की है। शनिवार को जब खाद्य विभाग के अधिकारियों के औचक निरीक्षण में खुलासा हुआ कि हर बोरी में 50 किलो के बजाय 700 ग्राम से अधिक गेहूं लिया जा रहा था। साथ ही तौल के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का खेल भी जारी है, जिस पर किसान अपने आप को ठगी का शिकार मान रहे है, एक तरफ जिले के मुखिया विवेक श्रोतिय किसान हितैषी है और लगातार किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करते है लेकिन इस समय चल रही खरीदी के केंद्रों पर किसानों को अधिक तौल के नाम पर और तुलाई के नाम पर अवैध वसूली कर लूटा जा रहा है, जिसमें किसानों ने समिति प्रबंधक पर कार्यवाही करने और किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है। 

बॉक्स - 
4 पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई

बीते दिनों गड़बड़ी मिलने पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने 4 समिति प्रबंधकों (ऋषभ कुमार जैन, पुष्पेंद्र कुमार जैन, साक्षी शर्मा, आदि) को निलंबित किया है। जिन केंद्राें में दरगुंवा, बड़ागांव धसान, समर्रा सहित कई अन्य केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। जिसमें कलेक्टर ने 4 अलग-अलग जांच दल गठित किए थे ताकि उपार्जन व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। अब देखना ये होगा कि आचार्य धाम समिति के किसानों के साथ कलेक्टर न्याय कर पाते है कि नहीं।