थाना भगवा पुलिस ने ग्राम झिंगरी में मारपीट कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

 

अभियुक्त पुष्पेंद्र ठाकुर सड़क दुर्घटना एवं मारपीट जैसे दो अपराध में पूर्व से लिप्त

 

थाना भगवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिंगरी में दो दिन पूर्व दुकान के पास फरियादी श्याम आदिवासी के साथ मारपीट संबंधी सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची, पीड़ित को आवश्यक उपचार हेतु चिकित्सालय पहुंचाया गया, फरियादी पीड़ित की रिपोर्ट के अनुसार थाना भगवा में भारतीय न्याय संहिता एवं एससी-एसटी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी की तलाश की जा रही थी। उपचार के दौरान पीड़ित की मृत्यु हो जाने संबंधी सूचना एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उक्त पंजीबद्ध प्रकरण में हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गई थी।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले *आरोपी पुष्पेंद्र ठाकुर पिता फेरन सिंह ठाकुर निवासी ग्राम बाकपुरा थाना भगवा* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा एवं बका बरामद किया गया।अभियुक्त पुष्पेंद्र ठाकुर सड़क दुर्घटना एवं मारपीट जैसे दो अपराध में पूर्व से लिप्त है। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक कृपाल मार्को, उनि खुमान सिंह, उनि एम एल मरावी, प्र आर कल्याण सिंह, प्र आर रविशंकर, आरक्षक बृजेंद्र, मिहिलाल एवं टीम की भूमिका रही।