टीकमगढ़ - बड़ागांव -ककरवाहा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक और बोलेरो वाहन में हुई जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग, बुलेरो और बाइक आग लगने से जलकर हुई खाक, भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर हुई मौत, बुलेरो चालक सहित सभी सवार लोग मौके से हुए फरार, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची दमकल टीम और पुलिस,बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, पुलिस में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव, पूरे मामले की जांच में जुटी बड़ागांव पुलिस , टीकमगढ़ के बड़ागांव थाना अंतर्गत ऊमरी  तिगैला के पास की घटना, मृतक की रामदीन अहिरवार निवासी राशनखेरा के रूप में हुई पहचान, ट्रेक्टर की क़िस्त जमा करने गया था मृतक, टीकमगढ़ से लौटते समय हुआ हादसा।