#छतरपुर #पुलिस
*चौकी #गर्रौली थाना नौगांव पुलिस ने ग्राम गर्रौली से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी कट्टा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार*

#पुलिस #अधीक्षक #छतरपुर #श्री #रजत #सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।

#चौकी गर्रौली #थाना #नौगांव #पुलिस को आज शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम गर्रौली अंतर्गत नौगांव रोड में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान लाल कोठी के पास पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस मिले। अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस जप्त कर आरोपी हरदयाल अहिरवार पिता हरिया अहिरवार निवासी ग्राम गौना थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौगांव  में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्रवाई में #एसडीओपी #नौगांव #श्री #अमित #मेश्राम के मार्गदर्शन में #थाना #प्रभारी #नौगांव #निरीक्षक #संजय #राय, #चौकी #प्रभारी #गर्रौली #उप #निरीक्षक #डीडी #शाक्य, #प्रधान #आरक्षक #बृजेंद्र #यादव, #आरक्षक #सौरभ #तिवारी, #गौरव #परमार, #सत्येंद्र #परमार एवं टीम की भूमिका रही।