*वेंकटनगर/जैतहरी* विस्तृत जानकारी के अनुसार, थाना जैतहरी के हत्या प्रकरण (अपराध क्र. 153/2026, धारा 103(1) बीएनएस) में दिनांक 21/04/2026 को आरोपी शैलेष महरा पिता प्रेमलाल महरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सिंघौरा, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पर माननीय न्यायालय अनूपपुर से पुलिस रिमांड भी प्राप्त किया गया था तथा उसे सुरक्षार्थ चौकी वेंकटनगर में रखा गया था।
दिनांक 23/04/2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे आरोपी शैलेष महरा चौकी वेंकटनगर से फरार हो गया। विहित प्रावधानों के बावजूद आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाने पर उसके विरुद्ध अप. क्र. 158/2026 धारा 262 बीएनएस पंजीबद्ध कर पतासाजी की जा रही थी। वेंकटनगर पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, परंतु प्रारम्भिक चरण में आरोपी का पता नहीं चल पाया।
पतासाजी के दौरान प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर वेंकटनगर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शैलेष महरा विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) के 'बिड़ला जंक्शन' नामक स्थान पर मजदूरी का काम कर रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन कर वेंकटनगर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार साहू, सउनि. सुरेश कुमार अहिरवार, आर. सोनू परते, आर. विजय टाटू तथा सायबर सेल अनूपपुर प्रभारी प्र. आर. राजेन्द्र अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही है।

Continue With Google
Comments (0)