सीहोर से नफीस खान की रिपोर्ट 

देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल,डीजल और गैस के दामों के बीच बांदा में एक जमाखोरी का मामला सामने आया है.इसे स्टोर कर महंगे दामों में बेचने की तैयारी के बीच राजस्व की टीम ओर पुलिस ने आरोपियों के घर सूचना मिलने पर पहुंची, जहां टीम को ड्रामों में अवैध डीजल मिला आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये का 12 बड़े ड्रम भरकर डीजल बरामद किया गया है सीहोर जिले की भैरूंदा क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल भण्डारण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। भैरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाहा के निर्देश पर ग्राम छीपानेर में घर पर अवैध रूप से डीजल रखे होने की सूचना मिलने पर जांच करने पहुंची नायब तहसीलदार सुश्री आरती सोलंकी ने राजस्व निरीक्षक गोपालपुर एवं खाद्य विभाग की टीम के साथ शिवम गंधवाने पिता रामचन्दर गंधवाने के घर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान घर में 12 टंकियों में डीजल भरा हुआ मिला। प्रत्येक टंकी में लगभग 220 किलोग्राम डीजल के हिसाब से कुल 2640 किलोग्राम डीजल का अवैध भण्डारण पाया गया।

पूछताछ में शिवम गंधवाने ने बताया कि यह डीजल ग्राहकों को विक्रय करने के उद्देश्य से सीहोर स्थित GRIL इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से लिया गया था। प्रशासन द्वारा अवैध रूप से भण्डारित डीजल जब्त कर छीपानेर किसान सेवा केन्द्र की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।