छतरपुर में हत्या के प्रयास मामले में बड़ी पुलिस कार्रवाई! 

 

थाना राजनगर पुलिस ने इमिलिया तिराहा गोलीकांड मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अब तक इस मामले में कुल 4 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। 🔥

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे और बेसबॉल के डंडे भी बरामद किए हैं।

इससे पहले पुलिस अवैध 12 बोर की देशी बंदूक और XUV कार भी जब्त कर चुकी है। 🚔

 

गिरफ्तार आरोपी सत्यम सिंह उर्फ राजा पर हत्या के प्रयास और NDPS जैसे 7 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं, जबकि आरोपी कपिल दुबे उर्फ आदि पर अवैध हथियार और हत्या के प्रयास सहित 3 अपराध दर्ज हैं। ⚠️

 

एसपी छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुलिस लगातार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पूरे मामले की मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है। 👮‍♂️

 

📍 राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर कर्री रोड इमिलिया तिराहा की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी।

 

#Chhatarpur

#RajnagarPolice

#BreakingNews

#CrimeNews

#MPNews

#BundeliBhaukaal

#PoliceAction

#ViralNews

#MadhyaPradesh

#LatestNews