#छतरपुर #पुलिस

*थाना सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी अकाउंट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश- कियोस्क संचालक प्रकाशचंद्र गिरफ्तार, सलमान राइन सहित 5 आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज*

 

थाना सिविल लाइन पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पन्ना रोड हेलीपैड ग्राउंड में एक व्यक्ति के mule bank अकाउंट (ऑनलाइन धोखाधड़ी पैसों को ट्रांजैक्शन करने में प्रयोग) बेचने संबंधी सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदेह के आधार पर आरोपी की बैग की विधिवत तलाशी ली गई, बैग में 2 लैपटॉप 4 एंड्राइड मोबाइल फोन, 4 एटीएम किट, सिम कार्ड एवं अकाउंट ओपनिंग रजिस्टर पाए गए जिनकी जांच की गई। जांच करने पर अकाउंट ओपनिंग रजिस्टर में ऐसे अकाउंट की एंट्री पाई गई, जिनके विरुद्ध राष्ट्रीय पोर्टल में साइबर फ्रॉड की शिकायतें हैं। उक्त सामग्री लैपटॉप मोबाइल सिम एटीएम रजिस्टर इत्यादि कीमत करीब 2 लाख रुपये बरामद किया गया, विधिवत कार्यवाही कर संदेही कियोस्क संचालक को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह एक कियोस्क संचालक है, खाता खोलकर आरोपियों को धोखाधड़ी हेतु एटीएम किट उपलब्ध करवाता था। इस धोखाधड़ी की कार्यवाही में सलमान राइन सहित अन्य सहयोगी सम्मिलित हैं जिनको वह एटीएम किटें एवं नई सिम देने यहां पर आया था। थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी के अपराध में सम्मिलित अभियुक्त सहित 5 आरोपियों 

1. अभियुक्त कियोस्क संचालक प्रकाश चंद्र विश्वकर्मा पिता स्वामी प्रसाद विश्वकर्मा निवासी दुर्गा कॉलोनी छतरपुर

2. सलमान राइन

3. प्रथम चौरसिया 

4. ऋषि चौरसिया 

5. सुरेश प्रजापति

सभी निवासी छतरपुर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है, प्रकरण में सम्मिलित अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, सहायक उप निरीक्षक सीताराम, आरक्षक अरविंद राजपूत, सूरजभान, हरिशरण, धीरेंद्र राजावत, भगवानदास, राजू की भूमिका रही।