ट्रक ने नपा पालिका के टैंकर को मारी टक्कर

गढ़ाकोटा। सागर जिले के गढ़ाकोटा में सागर रोड पर एक ट्रक ने नगर पालिका के टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही नपा के दो कर्मचारियों को सिर में चोट आने के चलते उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार नपा परिषद के दो कर्मचारी हुकुम पटेल एवं फिरोज खान डिवाइडर पर लगे पेड़ो में टेकर में लगी सटक से पन सप्लाई कर रहे थे कि पीछे से आ रहे लोडेड ट्रक क्रमांक PB 10 JH 9631 ने जोरदार टैंकर में टक्कर मार दी जिससे हुकुम पटेल को सिर में गंभीर चोट आई है जबकि दूसरे व्यक्ति को अंदरूनी चोटें पहुंची है। 

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी घटना स्थल पर पहुंचे,दोनों घायलों को गढ़ाकोटा अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ट्रक आधा किलोमीटर दूर खेतों में लगी फेसिंग में जा पहुंचा फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।