जमीनी विवाद में चली गोलियां पिता पुत्र घायल,जबलपुर रेफर परिजन बोले 18 राउंड हुई फायरिंग....
एंकर/- दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हरद्वानी गांव में शनिवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक शादी समारोह में पिता, पुत्र पर गोली चला दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तत्काल 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
घायलों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने 18 राउंड फायर किए हैं। पुलिस प्रत्यक्ष दर्शियों के बयानों के आधार पर भी इस मामले की जांच कर रही है कि कितने राउंड गोलियां चली है। एक शादी समारोह के दौरान यह गोली चलने की बात सामने आ रही है। इस घटना में 52 वर्षीय नरेश पटेल और उनका 30 वर्षीय बेटा सत्य प्रकाश पटेल घायल हुए हैं। सत्य प्रकाश को सिर के पास गोली लगी है जबकि नरेश को हाथ में गोली लगी है। दोनों को ब्लड काफी अधिक निकलने पर ड्यूटी डॉक्टर मधुर चौधरी के द्वारा जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों के परिजन नितिन पटेल ने बताया कि शनिवार रात हरद्वानी गांव में नरेश पटेल और सत्य प्रकाश पटेल पर पुराने जमीन विवाद के चलते देवी पटेल, गुड्डू पटेल, अखिलेश पटेल, नरेंद्र पटेल, अमर पटेल और अमर के भांजे साथ ही भदू आदिवासी इन्होंने 18 राउंड गोलियां चलाई। जिसमें नरेश और उनके बेटे सत्य प्रकाश को गोली लगने से वह घायल हुए हैं। परिजन तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी लगते ही देहात थाना टीआई अमित कुमार गौतम, कोतवाली टीआई मनीष कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए।
कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों से सूचना मिली थी कि दो लोगों को गोली लगने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों के बयान दर्ज किए तो उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद के चलते उन पर यह गोलियां चलाई है। शनिवार रात गांव में एक शादी समारोह था जिसमें पिता पुत्र शामिल हुए थे। इसी शादी समारोह में वह लोग भी आ गए जिनसे जमीनी विवाद चल रहा था और इसी दौरान आरोपियों ने गोलियां चला दी। जिसमें सत्य प्रकाश को सिर के पास गोली लगी है और नरेश को हाथ में गोली लगी है। पिता नरेश पटेल बोलने की स्थिति में थे उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए हैं जिसके बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में सीएसपी के साथ देहात थाना पुलिस पहुंची तैनात है ताकि आगे कोई विवाद की स्थिति न बन सके। प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की जा रही है ताकि पता चल सके कि विवाद में कितने राउंड गोलियां चली है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया की हरद्वानी गांव में गोली चलने से पिता, पुत्र घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। पुत्र की हालत हालत गंभीर है जबलपुर में सीटी स्कैन के बाद ही पता चलेगा कि 12 बोर की बंदूक से फायर हुआ है या अन्य किसी हथियार का उपयोग किया गया है। पूछताछ में अभी यह बात सामने आई है कि यह जमीनी विवाद विवाद है जो पिछले कई वर्षों से चला रहा है। दो-तीन दिन पहले भी जमीन की नपाई के दौरान कुछ विवाद हुआ था। शनिवार रात गांव में ही एक लगन समारोह के दौरान पीड़ित पक्ष और आरोपियों के बीच कुछ कहा सुनी हुई। इसके बाद आरोपियों ने खेत के आसपास गोली चलाई जिसमें पिता पुत्र घायल हुए हैं। घायलों के द्वारा करीब 9 आरोपियों के नाम बताए गए हैं जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि आगे कोई विवाद की स्थिति ना बने। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी अभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

Continue With Google
Comments (0)