थाना खजुराहो पुलिस ने हत्या के प्रयास घटना में सम्मिलित ₹5000 की इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद
अभियुक्त राजेश पटेरिया हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ एवं मारपीट जैसे 3 अपराधों में लिप्त
थाना खजुराहो क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती में फायर करने एवं लोहे के रॉड, लाठी से मारपीट करने संबंधी फरियादी पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना खजुराहो में भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास एवं आयुक्त अधिनियम की धाराओं में अपराध किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा पूर्व में घटना के पश्चात आरोपी हरिश्चंद्र पटेरिया को गिरफ्तार किया गया था।
*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹5000 के इनाम की उद्घोषणा की थी।*
पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित ₹5000 के इनामी में से दूसरे आरोपी *राजेश पटेरिया पिता रामकिशन पटेरिया निवासी ग्राम पाय हाल निवास पुरानी बस्ती खजुराहो* को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद किया गया। अभियुक्त राजेश पटेरिया हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ एवं मारपीट जैसे 3 अपराधों में लिप्त है। घटना में सम्मिलित *अन्य आरोपी राजाबाबू पटेरिया एवं अंशुल पटेरिया* की तलाश की जा रही है। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजुराहो उप निरीक्षक एनके सोलंकी, उप निरीक्षक मारकंडेय मिश्रा, प्रधान आरक्षक बसंत शर्मा, पंकज तिवारी, आरक्षक सौरभ तिवारी, अरविंद लोधी एवं टीम की भूमिका रही।

Continue With Google
Comments (0)