कियोस्क बैंक संचालक शीतल केवट ने हितग्राही का अंगूठा लगाकर निकाले खाते से पैसे, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
पैसे देने का देता रहा आश्वासन, अब मिल रही धमकी।
टीकमगढ़ - मोहनगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम दरगाय खुर्द निवासी पीड़ित सुन्नूलाल तनय अजोद्दी रजक ने टीकमगढ़ एसपी सहित प्रदेश के आला अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है, पीड़ित ने बताया कि उसे वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ था, जिसकी प्रारंभिक किश्तें मेरे बैंक खाता क्रमांक 254680025510972 मध्यांचल ग्रामीण बैंक (म.प्र. ग्रामीण बैंक) शाखा मोहनगढ जिला टीकमगढ में खाता था जिसमें रू. 25000/- की किश्त आयी थी, मेरे द्वारा मोहनगढ में संचालित क्योस्क बैंक संचालक शीतल केवट तनय गुमान केवट के कियोस्क पर गया और ऑनलाइन राशि निकालने हेतु शीतल को बताया तब उसके द्वारा मेरे फिंगर प्रिंट लगवाकर कहा गया कि अभी सर्वर नहीं चल रहा है इसलिए आप बाद में आना, और मेरे फिंगर प्रिंट ले लिये थे और पैसा निकाल लिये थे। तभी मुझे शक होने पर मैं बैंक गया जहां मुझे जानकारी मिली कि आपके द्वारा ऑनलाइन रू. 15000/-निकाल लिये गये हैं। उसके उपरांत में वापस शीतल केवट के पास गया और बताया कि आपके द्वारा मेरा अंगूठा लगवाकर पैसा निकाल लिया
गया है और आप मुझे बता रहे हैं कि सर्वर नहीं चल रहा है। उसके द्वारा कहा गया कि आप रूको मैं कुछ दिनों में आपके पैसे वापस कर दूंगा। दिनांक 12.2.2026 को मैं पैसे लेने शीतल केवट के पास गया, जिस पर उसके द्वारा अभद्र व्यवहार कर गाली गलोच की गई और कहा कि अब पैसे मांगने आया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा जिसके संबंध में मेरे द्वारा पुलिस थाना मोहनगढ, पुलिस अधीक्षक जिला टीकमगढ, मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष भोपाल, कलेक्टर टीकमगढ एवं ग्रामीण बैंक टीकमगढ में भी आवेदन दिये गए किंतु उक्त संबंध में किसी के भी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी, पीड़ित ने शीतल केवटल तनय गुमान केवट निवासी बसनेरा तहसील मोहनगढ जिला टीकमगढ के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने तथा उसके 15000 रुपए वापस दिलाने की मांग की है।
बॉक्स -
पैसे जमा करने के बहाने महिला से की थी छेड़छाड़।
पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि कियोस्क संचालक लगातार लोगों के साथ फर्जीवाड़ा कर पैसे ऐंठने का काम करता है, साथ ही बीते 25 मार्च 2026 को जब एक पीड़ित महिला जिसकी एलआईसी की पॉलिसी कियोस्क संचालक के पास संचालित थी, जिसे शीतल केवट किस्त जमा करने के बहाने से टीकमगढ़ ले गया और जब टीकमगढ़ में किस्त जमा नहीं हुई तो दिगौड़ा से घर जाते समय बनगाय के जंगल में महिला से छेड़छाड़ की, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई, पीड़िता ने इस मामले की शिकायत भी मोहनगढ़ में दर्ज कराई है, जिस पर मोहनगढ़ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की है, लेकिन पीड़ित सुन्नूलाल तनय अजोद्दी रजक के पैसे आज दिनांक तक वापिस नहीं किए गए है, न ही पुलिस ने इस मामले में आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

Continue With Google
Comments (0)