ट्रायल के बहाने लेकर भागा ट्रैक्टर, कोतवाली पुलिस ने 5 घंटे में आरोपी सहित 8 लाख का ट्रैक्टर किया बरामद ।
बड़वानी-कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के एक मामले का महज 5 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर चोरी गया 8 लाख रुपये कीमत का नया ट्रैक्टर बरामद कर लिया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशनए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर तथा एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सतर्कता के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।
जानकारी के अनुसार 18 मई को फरियादी शिवराम ने कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 10.30 बजे एक युवक सेगांव फाटा स्थित एक ट्रैक्टर शोरूम पहुंचा। युवक ने ट्रैक्टर खरीदने की बात कहकर ट्रायल लिया और डिवाइडर से मोड़कर वापस लाने की बात कही, लेकिन ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। शोरूम कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी कट मारकर मौके से भाग निकला। मामले में थाना कोतवाली पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी
की तलाश शुरू की। वहीं कंट्रोल रूम और वायरलेस सेट के माध्यम से जिलेभर के थानों को अलर्ट किया गया।
*जागरुक नागरिक की सूचना काम आई
इसी दौरान सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के आधार पर एक जागरूक नागरिक ने आरोपी और चोरी गए ट्रैक्टर की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी शुभम पिता कमल बर्डे (23 वर्ष) निवासी पाल्या थाना अंजड़ को अभिरक्षा में लेकर चोरी गया ट्रैक्टर जब्त कर लिया।

Continue With Google
Comments (0)