मारपीट करने वाले सूचीबद्ध बदमाश को जेल भेजा

बड़वानी। एसपी द्वारा दिए गए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश अनुसार पानसेमल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक सूचीबद्ध गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी दिनेश पिता हीरालाल बर्डे निवासी ग्राम खड़की द्वारा फरियादी कपिल के साथ विवाद कर मारपीट की अंजाम दिया गया। इसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार। आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा के तहत धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस में प्रतिबंधात्मक कार्रवाईकर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को उप जेल सेंधवा भेजा। कार्रवाई में थाना प्रभारी पानसेमल मंशाराम वगेन, प्रधान आरक्षक राकेश बघेल, आरक्षक रविन्द्र व नितेश खोडे का सहयोग रहा।