*बरगी में आरटीओ चेक पॉइंट पर लोकायुक्त की कार्यवाही*
रंगे हाथों रिश्वत लेते आरटीओ कांस्टेबल और उनकी टीम पकड़ी गई
बरगी में विगत कई दिनों से चर्चा में आरटीओ की अवैध वसूली इसके लगातार वीडियो और ट्रक ड्राइवर की बातें वायरल हो रही थी उसी क्रम में बरगी के आरटीओ पर लोकायुक्त की टीम ने कार्यवाही की जबलपुर नागपुर हाईवे स्थित बरगी क्षेत्र में ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरटीओ विभाग की एक आरक्षक महिला एवं उसके साथी को ₹4500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है आरक्षक महिला का नाम श्वेता अहिरवार और उनके साथ में मोहित साहू को गिरफ्तार किया गया है लोकायुक्त पुलिस के इंस्पेक्टर बृजमोहन सिंह ने बताया कि नवी मुंबई निवासी वाहन मालिक प्रशांत दत्तात्रेय जादव और छतरपुर निवासी चालक जयसिंह यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी माल वाहक गाड़ियों को बरगी क्षेत्र से निकलने देने की आवाज में आरटीओ कर्मचारी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है शिकायत की सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्यवाही की बुधवार को वाहन क्रमांक DD01P0974 के चालक से 4500 रुपए की रिश्वत लेते समय आरटीओ आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू को मौके पर ही पकड़ लिया गया दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई थी

Continue With Google
Comments (0)