सागर जिला ब्यूरो चीफ बृजेश गौतम

 

 

थाना मोतीनगर, जिला सागर

दिनांक 15/03/26

 

*नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन में मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — वारंटियों की धरपकड़, कटरबाजों व बदमाशों पर कसा शिकंजा*

 

सागर, दिनांक 15 मार्च 2026।

जिले में फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 14.03.2026 को थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा सघन नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस संज़ीव उईके एवं लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से संपन्न की गई।

अभियान के दौरान थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा टीम गठित कर क्षेत्र के संभावित ठिकानों, संदिग्ध स्थानों एवं वारंटियों के निवास तथा उठने-बैठने वाले स्थानों पर दबिश दी गई। लगातार की गई सघन पतासाजी एवं घेराबंदी के परिणामस्वरूप थाना क्षेत्र के 04 गिरफ्तारी वारंटियों तथा 02 स्थायी वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तारी का कारण बताकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय सागर में पेश किया गया।

 

कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा क्षेत्र के कटरबाजों, गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की भी व्यापक स्तर पर चेकिंग की गई। सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों को कटर, चाकू आदि हथियार दिखाकर डराने-धमकाने एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों को सख्त हिदायत देते हुए मौके से खदेड़ा गया तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

मोतीनगर पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति रही तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई।

 

*सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी*

 

निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर

 

उप निरीक्षक गौरव गुप्ता

 

सहायक उप निरीक्षक राकेश भट्ट

 

प्रधान आरक्षक भगवानदास

 

प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद

 

प्रधान आरक्षक अशोक सुमन

 

प्रधान आरक्षक महेंद्र

 

आरक्षक अभिषेक ठाकुर

 

नगर रक्षा समिति सदस्य गौरव सेन

 

थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान चलाकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।