घरेलु विवाद में रिश्तों का हुआ खून मुलताई पुलिस नें किया सनसनी खेज खुलासा
हत्यारी बहू को गिरफ्तार कर भेजा जेल
*“घरेलू कलह का खौफनाक अंत: मुलताई पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मामला”*
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा हत्या के एक गंभीर प्रकरण में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 19.02.2026 को *फरियादिया शारदा पति शिवराम चिकाने, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया,* थाना मुलताई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसी दिन प्रातः लगभग 09:00 बजे आरोपी रश्मि चिकाने उसके घर के सामने आई और बिना किसी कारण लकड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
🔹फरियादिया के अनुसार, आरोपी द्वारा इससे पूर्व अपनी *सास प्रमिला बाई चिकाने, उम्र 82 वर्ष,* के साथ भी मारपीट की गई थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना में *अन्य व्यक्तियों दिनेश पाठेकर एवं कलश पाठेकर* को भी चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार हेतु मुलताई अस्पताल ले जाया गया। आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।
🔹उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 115(2), 351(3) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔹 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* :
घायल प्रमिला बाई चिकाने को गंभीर अवस्था में एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान *दिनांक 23.02.2026 को उनकी मृत्यु* हो गई।
🔹मर्ग जांच एवं *पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह पुष्टि हुई कि मृत्यु मारपीट में आई चोटों के कारण हुई है* । इस आधार पर प्रकरण में *धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) का इजाफा* किया गया।
थाना मुलताई पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए *आरोपी महिला रश्मि पति रामेश्वर चिकाने, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया* को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार (आलाजरब) जब्त किया गया तथा माननीय न्यायालय मुलताई के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी:*
रश्मि पति रामेश्वर चिकाने, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया, थाना मुलताई
🔹*पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:*
थाना प्रभारी श्री नरेंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर (चौकी प्रभारी दुनावा), सहायक उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील पन्द्राम, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक सोनू भारती, आरक्षक प्रिंस, महिला आरक्षक मेघा एवं आरक्षक सेवाराम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई गई।
🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील*
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पारिवारिक विवादों का इस प्रकार हिंसक रूप लेना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं समाज के लिए चिंताजनक है। परिवार समाज की मूल इकाई है, जहां आपसी समझ, सम्मान एवं संवाद अत्यंत आवश्यक हैं।
🔹उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के पारिवारिक विवाद या तनाव की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय संवाद, समझाइश एवं कानूनी माध्यमों का सहारा लें।
🔹छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का रास्ता अपनाना न केवल एक जीवन को समाप्त करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को गहरे आघात में डाल देता है।
🔹पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समाज में शांति, सौहार्द एवं पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Continue With Google
Comments (0)