लोकेशन नरसिंहपुर मध्य प्रदेश नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय 
8959974497

भाई ने बहन और जीजा को उतारा मौत के घाट नरसिंहपुर पुलिस ने  दोहरी हत्या के मामले का चंद घंटों में किया पर्दाफाश 

​नरसिंहपुर: ग्राम बम्होरी में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया है।  पुत्र की शादी के लिए बहन-जीजा द्वारा रुपए और जेवरात देने से मना करने पर सगे भाई ने ही रची साजिश।
​पकड़े गए आरोपी मुख्य आरोपी हल्के हरिजन समेत 6 लोग पुलिस गिरफ्त में।पुलिस डॉग (MASS) की मदद से आरोपी के घर से खून से लथपथ अधजले कपड़े बरामद हुए। आरोपियों ने वारदात के लिए वह समय चुना जब गांव के लोग क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त थे।
​पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए चांदी के जेवरात और हत्या में प्रयुक्त हथियार (चाकू व हसिया) भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने टीम को नगद ₹10000 का इनाम घोषित किया वही पुलिस डॉग को भी विशेष इनाम की बात कही

बाइट ऋषिकेश मीणा पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर