लोकेशन खंडवा 

संवाददाता नितिन झवर 

दिनांक 26/03/2026

 

 

नवकार नगर में नकबजनी का खुलासा, पारधी गैंग के आरोपी गिरफ्तार

खंडवा, 26 मार्च 2026

शहर के नवकार नगर क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए पारधी गैंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी विनय राठौर निवासी नवकार नगर ने 22 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ घर बंद कर बाहर गया था। लौटने पर घर के पीछे से अज्ञात बदमाशों द्वारा नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 मार्च को कार्रवाई करते हुए पारधी गैंग के सदस्यों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। साथ ही अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर खाली छोड़ते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

 

बाइट पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय खंडवा