नेपानगर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी नाबालिक लड़की को उसी का जीजा बहला फुसला कर ले गया था। आरोपी नाबालिक लड़की को लेकर पलासुर स्थित खेत में रह रहा था। मामले में 29 अप्रैल को परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि आरोपी ने नाबालिक को खेत में छुपा कर रखा है इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिक बालिका को आरोपी के चुंगल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी सुपडीया उर्फ चमारसिंह के खिलाफ अपहरण की धारा 137 के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

बाइट 01 जानू जायसवाल थाना प्रभारी नेपानगर