थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि भ्रमण के दौरान चौपाटी से अवैध पिस्टल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। 

थाना कोतवाली पुलिस को विगत रात्रि क्षेत्र भ्रमण के दौरान महल तिराहा में अवैध हथियार सहित संदिग्ध की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान बड़ा तालाब चौपाटी पहुंची। पुलिस ने संदेही की तलाशी ली। तलाशी लेने पर अवैध पिस्टल  मिली, अवैध पिस्टल कीमत करीब ₹25000 बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। 
*आरोपी विनय नामदेव पिता श्याम बिहारी नामदेव निवासी बजरंग नगर थाना सिविल लाइन छतरपुर* के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर विधिवत कार्यवाही की गई। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, राजेश यादव, अरविंद शर्मा, थाना सिविल लाइन से वीरेंद्र कुमार एवं टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur