संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, खाना खाते समय सीने में मारी लात
दमोह जिला अस्पताल में सोमवार देर रात सागर जिले से एक युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने परिवार के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने कहा कि खाना खाते समय एक युवक के द्वारा सीने में लात मार दी जिससे उनके भाई की मौत हुई है।
शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। मृतक की पहचान पप्पू पिता कंछेदी रजक 45निवासी पिपरिया छक्का थाना पथरिया के रूप में हुई है।
मृतक की पत्नी उमा रजक ने बताया कि वह लोग अपने जेठ की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए सागर जिले के
बंडा थाना के बरा गांव गए थे।
वहां उनके पति व घर के अन्य लोग खाना खा रहे थे। तभी घर का ही एक युवक जो बंडा थाना के चौका गांव में रहने वाला है। उसने पति से किसी व्यक्ति के बारे में पूंछा। जब पति ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया तो उस युवक ने मारपीट करते हुए सीने में लात मार दी। वह बचाने पहुंची तो उन्हें भी मारा गया। पति को थाना लेकर गए, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी अस्पताल भेज दिया। उसके बाद हम लोग वहां से जिला अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
मृतक के भाई जीवन में बताया कि उनके भाई वार्ड नंबर 3 में रहते हैं। सोमवार रात बरा गांव में वह उनका भाई जीवन, करण व पप्पू खाना खा रहे थे। तभी परिवार का ही एक युवक राहुल का साला खाना परसने के लिए वहां पहुंचा। उसने मेरे भाई से पूछा कि शंकर राव को जानते हो तब भाई ने कहा कि हम नहीं पहचानते। इसके बाद उसने खाना परसने वाला बर्तन नीचे रख दिया और भाई को सीने में लात मार दी। युवक चौका गांव का रहने वाला है इसके बाद वह भाग गया। हम लोग भाई पप्पू रजक को बेहोशी की हालत में पहले बरा चौकी लेकर गए, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की बजाय अस्पताल भेज दिया। इसके बाद हम लोग पथरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे वहां भाई की हालत काफी गंभीर थी वह बोल नहीं रहे थे। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। मृतक के भाई ने कहा कि वह लात मारने वाले युवक को नहीं पहचानता। केवल इतना जानता है कि चौका गांव का रहने वाला है उसी ने मेरे भाई की हत्या की है। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया। ड्यूटी डॉक्टर डॉक्टर आरिफ खान ने बताया कि एक युवक को सोमवार रात मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है। जिसके बाद शव को मर्चुरी में रखा गया है। अब पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कार्रवाई की जाएगी तभी मौत का सही कारण निकलकर सामने आएगा।

Continue With Google
Comments (0)