गुलाबगंज: पं. गुणसागर विद्या विहार विद्यालय, गुलाबगंज में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मुकेश टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक मुकेश टंडन के साथ मंच पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय कथावाचक पं. अंकित तेनगुरिया (बटुक जी) के पिता कमलेश महाराज, छत्रपाल शर्मा, जगदीश दांगी, पूर्व सरपंच प्रकाश गुप्ता, जनपद सदस्य सचिन यादव, वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, रुपेश कुशवाह, तथा रामराज दांगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पूर्व विधायक मुकेश टंडन ने मंगल आरती धाम में श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में भाग लिया।
समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
अपने उद्बोधन में विधायक मुकेश टंडन ने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को बधाई दी और विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की सराहना की।
पुरस्कार वितरण
- शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार रैकवार द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
अतिथियों का सम्मान
विद्यालय के प्राचार्य जय शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया, जबकि विद्यालय के संचालक पं. दिनेशानंद सागर महाराज ने अतिथियों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न घोषित किया गया।
Continue With Google
Comments (0)