अगर आप एटीएम से नगद निकासी करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की छतरपुर स्थित मेन ब्रांच में इन दिनों कैश की कमी की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शाखा में नकदी उपलब्ध न होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई लोग बिना पैसे निकाले ही लौटने को मजबूर हैं। बैंक पहुंचने से पहले ही अपनी जरूरत के हिसाब से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि आपको असुविधा न हो। स्थानीय स्तर पर कैश की आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।