*कांग्रेस पार्षदों का धरना आंदोलन, वार्डों में कार्य नहीं होने से नाराज़, विरोध में लगाएं नारे*
नेपानगर में कांग्रेस पार्षदों का धरना आंदोलन। नगर पालिका के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद की नारेबाजी। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया है हमारे वार्ड में कार्य नहीं हो रहे हैं और कुछ अधुरे पड़े हुए हैं। वार्ड वासियों को काफी परेशानी हो रही हैं। लंबे समय से नगरपालिका को समस्याओं से अवगत कराते आ रहे हैं। लेकिन अभी तक कार्य नहीं किया गया है जिसे लेकर हमारे द्वारा यहां धरना आंदोलन किया गया है।
आपको बता दे की इसके पुर्व भी कांग्रेस पार्षदों द्वारा कई बार अलग-अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया है। जबकि कांग्रेस की परिषद है उसके बावजूद कांग्रेस पार्षदों को अपने वार्डों में कार्य कराने के लिए विरोध करना पड़ रहा है।

Continue With Google
Comments (0)