नेपानगर में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रभा पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें महिलाओं ने अपने-अपने इंस्टाल लगाए और नारी शक्ति ने यह संदेश दिया कि वह किसी भी कार्य में किसी से पीछे नहीं है वह छोटे-छोटे व्यवसाय करके महिलाओं को प्रेरणा देना चाहते हैं कि छोटे-छोटे व्यवसाय करके महिलाओं जीवन यापन कर सकते हैं और समाज में सम्मान पूर्वक जीवन विप कर सकते हैं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा नगरपालिका की अध्यक्ष भारतीय विनोद पाटिल एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष सरला प्रवीण काटकर का शाल श्रीफल से सम्मान किया l
नगरपालिका अध्यक्ष भारतीय विनोद पाटिल ने कहा कि महिलाएं तो रोज जीवन यापन करती ही रहती हैं आज कुछ हटके जिए हर महिला चाहती है कि फ्री रहे और जीवन में खुशी रहे इसीलिए आज यह कार्यक्रम रखा गया है

Continue With Google
Comments (0)