नेपानगर में कांग्रेस पार्षद द्वारा धरना आंदोलन का तीसरा दिन था और शासन प्रशासन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था l तो कांग्रेस पार्षद एवं वार्ड वासियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मालय अर्पण करने के पश्चात, अंबेडकर चौराहे से नगर पालिका कार्यालय तक थाली और ताली बजाकर शासन प्रशासन के विरुद्ध अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए नारेबाजी करते हुए नगरपालिका तक पहुंचे नगरपालिका पहुंचने के पश्चात आम जनता एवं पार्षदों ने नारेबाजी कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को अपने पास बुलाने की गुहार लगाई l वार्ड वासियों में वार्ड में नहीं हो रहे कार्यों को लेकर बहुत ही आक्रोश था l

 

राजेश पटेल उर्फ लारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि 2 दिन से हम हमारे पार्षद धरने पर बैठे हैं शासन प्रशासन को अवगत करा चुके थे किंतु शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा था इसी के कारण अंबेडकर चौराहे से थाली थाली और ताली बजाकर शासन प्रशासन को यह जताया कि अब भी जागो क्योंकि अब पार्षदों के साथ आम जनता भी सड़क पर उतर गई है इसके बाद भी प्रशासन नहीं जागेगा l 

 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने पार्षदों एवं आम जनता की बातें सुनी और सुनने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया की मैं सीएम के दौरे के पश्चात में स्वयं वार्ड में आकर आपकी समस्या को आपके साथ मिलकर देखकर उसका निराकरण जल्द से जल्द करवाऊंगा और जो ठेकेदारों को काम दिया गया है और जो काम नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ नोटिस जारी करूंगा l