नेपानगर के वार्ड क्रमांक 2 में आज सिटीजन स्कूल, सी टाइप एरिया के पास एवं हेलटॉप एरिया में डामरीकरण रोड का काम हो रहा था वार्ड वासियों को काम की गुणवत्ता नहीं दिखाने पर विरोध किया l
डामरीकरण रोड के कार्य के पूर्व में ठेकेदार द्वारा रोड को सफाई नहीं किया गया धूल मिट्टी के ऊपर ही कार्य शुरू कर दिया गया रोड की जितनी साइज होना था साइज नहीं थी l जिसका विरोध वार्ड वासी एवं पार्षद गणों ने किया l
2 नंबर की वार्ड पार्षद अनीशा राजेश पटेल , वर्षा शांताराम ठाकरे लोक निर्माण अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, कैलाश पटेल पूर्व पार्षद, राजू दमोह पाटिल वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद प्रतिनिधि भी वार्ड क्रमांक 2 में डामरीकरण रोड के कार्य की गुणवत्ता नहीं होने का विरोध कर रहे थे सभी ने कहा कि ठेकेदार को कार्य रोकने को और रोड को पूरा साफ कर कर मिट्टी अच्छे से साफ कर कर ही कार्य किया जाए l सभी ने इंजीनियर प्रकाश बड़वाह को डामरीकरण कार्य रोकने को कहा l
नगर पालिका इंजीनियर प्रकाश बड़वाह से पूछने पर कहा कि ठेकेदार द्वारा तकनीकी गलतियां की गई है उन गलतियों को ठेकेदार द्वारा ठीक कराया जाएगा और जो सील कोर्ट डालता है 48 घंटे में वह ठेकेदार से 48 घंटे में सील कोर्ट डलवाया जाएगा
बाइट 01 अनीशा राजेश पटेल पार्षद , वर्षा शांताराम ठाकरे लोक निर्माण अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नेपानगर

Continue With Google
Comments (0)