नेपानगर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज 1 मई को श्रमिक संघ नेपानगर द्वारा स्थानीय यूनियन भवन में मजदूर दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रमिक संघ अध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए श्री सोनी ने कहा कि मजदूरों की मेहनत और एकजुटता से ही बंद पड़ी नेपानगर मिल पुनः चालू हो सकी है। उन्होंने सीएमडी श्री नरेश सिंह जी, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी एवं विधायक सुश्री मंजू दादू जी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष ने बताया कि मिल चालू होने के साथ ही कई माह से लंबित वेतन में से एक माह का वेतन तत्काल दिया गया है और संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि हेतु प्रबंधन से सकारात्मक चर्चा हुई है।

 

इस अवसर पर श्री सोनी ने विरोधियों द्वारा वर्षों से श्रमिकों को गुमराह करने की नीति की निंदा करते हुए कहा कि संस्थान की प्रगति के लिए नकारात्मक सोच से दूर रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी श्रमिकों से गुणवत्ता एवं अनुशासन के साथ मिल को देश की नंबर-1 पेपर मिल बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री अनीस मंसूरी द्वारा किया गया। 

 

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सर्वश्री गणेश दीक्षित, राहुल पटेल, संपत हिरवे, दीपक पटेल, प्रदीप बैंस, प्रतीक गणेचर, पंकज सपकाले, कुलदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

समारोह का समापन "श्रमिक एकता जिंदाबाद" एवं "नेपानगर मिल जिंदाबाद" के नारों के साथ हुआ।