बैतूल। आम आदमी पार्टी ने संगठन की गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने लाने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने के उद्देश्य से बैतूल जिले में मीडिया विंग की नई जिम्मेदारी घोषित की है। पार्टी द्वारा जारी आदेश में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े सुधीर चौकीकर को जिला कोऑर्डिनेटर (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), बैतूल नियुक्त किया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार मीडिया विंग संगठन और आम जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस जिम्मेदारी के माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनता से जुड़े मुद्दों को व्यवस्थित रूप से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि संगठन की गतिविधियों की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच सके।
नियुक्ति के बाद सुधीर चौकीकर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन के विश्वास और साथियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
सुधीर चौकीकर के जिला मीडिया समन्वयक बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में अजय सोनी, शंकर पेंदाम, सपन कामला, ईश्वर दास साबले, मुकेश गायकवाड़, विनोद जगताप, श्रीराम मानकर, विशाल भालेकर, शिबू विश्वकर्मा, अशोक सोनारे, आशीष ठाकरे, रोहित पाल, रमेश भूमरकर, सुरेश जावलकर, सिराज खान, दुर्गा भूमरकर, थब्बीराम डोंगरे, अजय सरणकर, मनोहर पचोरिया, संजय खातरकर, प्रीतम भूमकर, संतोष चौकीकर, पवन मनवर सहित अन्य साथियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Continue With Google
Comments (0)