मुलताई। थाना साईंखेड़ा क्षेत्र के ग्राम आमाड़ोह की टेकड़ी पर शुक्रवार दोपहर रफाड़ (झाड़-झंखाड़) में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना दोपहर 2:55 बजे डायल 112 पर ग्रामीणों द्वारा दी गई, जिसके बाद दमकल टीमों को मौके पर रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार, उस समय मुलताई नगर पालिका के दोनों फायर वाहन किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त थे, जिसके चलते आमला नगर पालिका की फायर टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। आमला की दमकल टीम ने पहुंचते ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक आग बड़े क्षेत्र में फैल चुकी थी।
कुछ देर बाद मुलताई की दोनों फायर टीमें भी मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने की कोशिश तेज कर दी गई। इसी दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब गांव के कुछ शरारती तत्वों ने आमला के फायर वाहन चालक अभिजीत महोरिया पर दबाव बनाते हुए वाहन को टेकड़ी के दूसरी ओर गांव की दिशा में ले जाने की जिद शुरू कर दी।
फायर वाहन पर चढ़े, चालक को नीचे खींचा
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने फायर वाहन पर चढ़कर चालक को नीचे खींच लिया और उसके साथ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान दराती से हमला कर चालक को घायल भी कर दिया गया।
हमले के बाद चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई और वहां से निकला। घटना के बाद कुछ समय के लिए तीनों फायर टीमें मौके से हट गईं, जिससे आग पर नियंत्रण पाने में देरी हुई।
तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद फिर संभली स्थिति
बाद में तहसीलदार यशवंत गिन्नरे के हस्तक्षेप और सूचना के बाद आमला और मुलताई की फायर टीमें दोबारा मौके पर पहुंचीं और संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया।
फायर कर्मियों में आक्रोश, सुरक्षा को लेकर चिंता
आमला नगर पालिका के फायर कर्मी पर हुए इस हमले से दमकल कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। फायर कर्मियों का कहना है कि साईंखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी उनकी प्रभावी मदद नहीं कर पाई, जिससे वे अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
इस घटना के बाद फायर कर्मियों ने प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
इस सम्बन्ध में सीएमओ नितिन बिंझवे को कॉल किया तो उनने कॉल नहीं उठाया नहीं
ओर न इंचार्ज उल्लास जोशी ने कॉल उठाया
इनका कहना है
आमाड़ोह आग बुझने के लिए गया था वहां के कुछ युवक द्वारा मेरे पर हाशिया से हमला किया गया
अभिजीत महोरिया ड्राइवर फायर आमला

Continue With Google
Comments (0)