आमला। नगर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सतीश कुमार साहू ने अंग्रेजी अध्ययन-अध्यापन विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता पर पारिवारिक सदस्यों, मित्रों, इष्टगण, प्रियजनों एवं विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एस. के. सुब्बा के मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया। शोध के अंतर्गत उन्होंने अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध ब्रिटिश कवि जॉन कीट्स, जिनका मात्र 25 वर्ष की आयु में टीबी के कारण निधन हो गया था, के काव्य संग्रह विशेष रूप से एंडीमियन और हाइपरियन का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए अपनी थीसिस तैयार की। डिज़र्टेशन समिति द्वारा शोध कार्य को स्वीकृति मिलने के पश्चात उन्हें पीएचडी अवार्ड प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर सतीश कुमार साहू ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से शुरू हुई उनकी शैक्षणिक यात्रा अंततः सुखद और सफल रही। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों एवं सामाजिक बंधुओं को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया।

Continue With Google
Comments (0)