आमला।मातृभूमि की आन-बान-शान के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाले अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर आमला विकासखंड की ग्राम पंचायत लालावाड़ी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी के नेतृत्व में प्रतिमा स्थल पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने अमर शहीद के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रगौरव को नमन किया।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्राची विजय पारधी, ग्राम सरपंच नीतू रविन्द्र धोटे, युवा कांग्रेस की जिला महासचिव ममता बचले, रविन्द्र धोटे, किसनराव वागद्रे, गोविंदा खावड़े, संदीप नावंगे, पंकज मोड़क, रामनाथ डोंगरे, मधु रावत, नोखेलाल रावत, नितिन साराटकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा परिसर की सामूहिक रूप से साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।