मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी देशभर की महिला विभूतियों के सम्मान में ऑनलाइन परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सूत्रधार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस (एडवोकेट), भोपाल रहे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप, मुंबई ने गूगल मीट के माध्यम से किया।
ऑनलाइन परिचर्चा में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी बुद्धिजीवी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर “समानता और सशक्तिकरण: महिलाओं की भूमिका एवं चुनौतियां” विषय पर प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में दिल्ली से नीना गोयल, मुंबई से डाइटीशियन गुरप्रीत छाबड़ा और शिक्षिका एवं समाजसेवी दिशा व्यास, भोपाल से एडवोकेट दीपिका वैष्णव एवं एडवोकेट पुष्पा चंदेरिया, बोकारो स्टील सिटी (झारखंड) से कवयित्री कनक लता राय, बलिया (उत्तर प्रदेश) से लेखिका रेखा शाह आरबी, बेंगलुरु से वरिष्ठ योग गुरु शशिकला आचार्य, रायपुर से पत्रकार नाहिद कुरैशी, बिलासपुर से लेखिका पत्रकार डॉ. प्रीति प्रसाद, डॉ. संगीता सिंह बनाफर और प्रसिद्ध कवयित्री सोम प्रभा तिवारी “नूर” सहित अनेक राज्यों की महिला प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए।
इसके अलावा अकोला (महाराष्ट्र) से बैंकर ममता खंडेलवाल, भिलाई से डॉ. अर्चना पांडे, राजगढ़ (मध्यप्रदेश) से समाजसेवी कंचन किशोर सोनी, भोपाल से लायन तोशिबा खान, देवास से लघु उद्योग संचालिका रश्मि सुनील योगी, उज्जैन से शिक्षिका शाइस्ता परवीन तथा कच्छ से भारती माखीजानी सहित कई महिला विभूतियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को संगठन की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा और साहित्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली दस महिला विभूतियों को “वूमेन ऑफ इंफ्लूएंस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए चयनित महिलाओं में मुंबई से प्रसिद्ध मॉडल, एक्ट्रेस एवं इंफ्लूएंसर पढ़ल परवेज़ तथा डाइटीशियन गुरप्रीत कौर, भोपाल से महिला अधिवक्ता दीपिका वैष्णव और शासकीय अधिवक्ता मीरा चरार, इंदौर से युवा कवयित्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता नेहा लिंबोदिया, ब्यावरा (राजगढ़) से वरिष्ठ समाजसेविका कंचन किशोर सोनी, रायपुर से महिला पत्रकार नाहिद कुरैशी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से समाजसेवी सोमप्रभा तिवारी “नूर”, कोलकाता से महिला पत्रकार एलिना भट्टाचार्य तथा बेंगलुरु से शशिकला आचार्य शामिल रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस सफल आयोजन के लिए संगठन के संस्थापक डॉ. सैयद खालिद कैस और राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Continue With Google
Comments (0)