बहोरीपार टोल नाके पर सांसद विवेक (बंटी) साहू ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बरगी, जबलपुर। छिंदवाड़ा से मैहर तक आयोजित पदयात्रा के दौरान बहोरीपार टोल प्लाजा परिसर में छिंदवाड़ा के सांसद श्री विवेक (बंटी) साहू द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में टोल प्रबंधन, स्थानीय नागरिकों, पदयात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं, पुलिस प्रशासन एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर सांसद श्री विवेक (बंटी) साहू ने कहा कि “वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए, तभी हरित एवं स्वस्थ भारत का निर्माण संभव होगा।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की सुरक्षा एवं संवर्धन का वचन दिया। यह पहल जनजागरूकता, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और हरित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
Continue With Google
Comments (0)