सरकारी राशन दुकान में तुल रहा कम अनाज
दुकान के कांटे में पूरा और दूसरे कांटे में कम आ रहा अनाज
बरगी:- बरगी के समीपस्थ ग्राम सिलुआ में सहकारी सेवा समिति की राशन दुकान में कल ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया कई दिनों से शासन द्वारा मुफ़्त मिलने वाले अनाज की तौल उपभोक्ताओं को कम लग रही थी जिसके चलते ग्रामीणों ने राशन दुकान के बाहर दो तौल कांटे अलग से रख दिए फिर राशन दुकान के कर्मचारी द्वारा तौले गए गेहूं चांवल को जब दोबारा तौला गया तो राशन दुकान की चोरी उजागर हो गई हर तौल में आधा किलो से एक किलो का अंतर आ रहा था जब इस बात को संचालक जय कुमार डहेरिया को बताया गया तो उसने उल्टा उपभोक्ताओं को अनाज निकाल कर तौलने का आरोप लगाते हुए राशन दुकान बंद कर वहां से चला गया राशन की तौल में ही रहे चोरी की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने का मन बना लिया है जिसके लिए ग्रामीणों ने आवेदन बना कर सभी के हस्ताक्षर भी करवाए गए है वहीं राशन दुकान संचालक उल्टा ग्रामीणों पर राशन निकाल कर दो वारा तौल का आरोप लगा रहा है ग्रामीणों की शासन प्रशासन से मांग है कि राशन दुकान संचालक को तुरंत प्रभाव से अलग कर किसी ईमानदार व्यक्ति को राशन दुकान का संचालक नियुक्त किया जाए जिससे गरीबों को मिलने वाला राशन उन्हें पूरा मिल सके
Continue With Google
Comments (0)