आमला। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी एवं हनुमान जयंती के पावन पर्व पर आमला शहर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिलेगा। मेन रोड आमला स्थित श्री राम एवं हनुमान प्रकट उत्सव समिति द्वारा 27 मार्च 2026, शुक्रवार को शाम 4 बजे से भव्य श्रीराम भजन संध्या एवं विशाल प्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय एवं आमंत्रित भजन मंडलियों द्वारा भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि सभी भक्तजन सहज रूप से कार्यक्रम का आनंद ले सकें। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
समिति ने नगर सहित आसपास के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर भजन संध्या का लाभ लें और प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
आयोजकों का कहना है कि “करने वाले राम, कराने वाले राम” की भावना के साथ यह आयोजन समाज में धार्मिक एकता, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
स्थान: मेन रोड, आमला
दिनांक व समय: 27 मार्च 2026, शाम 4 बजे से
आयोजक: श्री राम एवं हनुमान प्रकट उत्सव समिति, मेन रोड आमला
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस निमंत्रण को व्यक्तिगत आमंत्रण मानकर अधिक से अधिक संख्या में पधारें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue With Google
Comments (0)