भोपाल। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने सोमवार को भोपाल के मालवीय नगर स्थित फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FMPCCI) में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कैट भोपाल की नई महिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, महिला उद्यमियों के लिए वित्तीय कौशल कार्यशाला और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय रहीं।
कार्यक्रम का संयोजन कैट की एमएसएमई राष्ट्रीय प्रमुख श्रीमती मंजरी पत्रीकर एवं जोनल प्रमुख श्रीमती स्तुति श्रीवास्तव ने किया। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को व्यापार एवं वित्तीय प्रबंधन में सशक्त बनाना, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
महिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
इस अवसर पर कैट भोपाल चैप्टर की नई महिला कार्यकारिणी का औपचारिक शपथ ग्रहण कराया गया। नई टीम में:
- श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव - चेयरपर्सन
- श्रीमती रुचिका सचदेव - अध्यक्ष
- श्रीमती आरती बिसारिया - उपाध्यक्ष
- श्रीमती रैना मिश्रा - सचिव
- श्रीमती रश्मि जैन - संयुक्त सचिव
- श्रीमती नेहा श्रीवास्तव - कोषाध्यक्ष
सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा महिला व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
वित्तीय कौशल कार्यशाला
शपथ ग्रहण के बाद महिला उद्यमियों के लिए वित्तीय कौशल और व्यापार संवर्धन पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। स्टार्टअप विशेषज्ञ एवं बिजनेस कंसलटेंट श्रीमती अमृता शिंगवेकर ने मुख्य वक्ता के रूप में महिलाओं को व्यवसाय विस्तार, वित्तीय प्रबंधन, निवेश की समझ, स्टार्टअप विकास और आधुनिक व्यापारिक रणनीतियों पर जानकारी दी।
प्रतिभागियों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
विशेष अभियान: 'आज का बीज, कल की छांव'
अभीष्टम डिज़ाइन स्टूडियो द्वारा संचालित 'आज का बीज, कल की छांव' अभियान भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। सभी अतिथियों को भारतीय वृक्षों के बीज वितरित कर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया गया। इस अनूठी पहल की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम का समापन महिला उद्यमिता, सामाजिक दायित्व और हरित भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।
Continue With Google
Comments (0)