बिहरगांव में विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने किया सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री अधो संरचना मद से 20 लाख की लागत से होगा भवन का निर्माण 

मुलताई। विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा क्षेत्र की जनता को सौगात देते हुए विकासखंड प्रभात पटन अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरगांव में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कियालिए

,भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभात पट्टन अंतर्गत ग्राम बिहरगांव में क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से 20 लाख राशि की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया।

 बिहरगांव में ग्राम वासियों द्वारा विगत समय से गांव में सामुदायिक भवन नहीं होने से विभिन्न कार्यक्रम आयोजन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था, अब गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण होने से ग्रामीणों को सुविधा होंगी भूमि पूजन के अवसर पर क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख, प्रभात पट्टन जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विनोद पटेल, सरपंच गुनता राजकुमार सूर्यवंशी,  मासोद मण्डल अध्यक्ष विजय घोड़की, भाजपा नेता पूर्व सरपंच गुलाबराव लिखितकर बाबा खाड़े, रतन  साहू,श्रीराम निंबालकर शेषराव घोडकी, राजू  देशमुख,डेविड लिखितकर सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे l