नेपानगर में नगर पालिका परिषद की बैठक हुई जिसमें नगर पालिका द्वारा नगर के पार्षदगण एवं एल्डरमानों का स्वागत किया गया जहां कांग्रेस की परिषद में कांग्रेस के पांच पार्षद बैठक में शामिल नहीं हुए l 

 

नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू ने बताया कि परिषद की बैठक में आज पुराने कार्यों एवं नए कार्य को समय पर पूर्ण किया जाए जिससे नगर के विकास कार्य जल्द से जल्द पूर्ण l 

 

विधायक महोदया से पूछा गया कि आज भी आप के द्वारा विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन किया जाना है इससे पूर्व भी नगर में कार्य किए गए हैं जो की गुणवत्ताहीन है जैसे वार्ड क्रमांक 2 में हिलटॉप का रोड जो बना है वह डेढ़ महीने में ही उखड़ने लगा है पांधार एरिया का सीसी रोड 6 महीने में ही उखड़ गया l ऐसे ही बहुत निर्माण कार्यों को शुरू किया गया जो आज भी अधूरे पड़े हैं l

 

विधायक दादू ने कहा कि नगर में जहां भी घटिया निर्माण हुए हैं वहां उस वार्ड के पार्षद अपने लेटर हेड पर मुझे शिकायत लिख कर दे मैं स्वयं ही उसकी जांच इंदौर के उच्च अधिकारियों द्वारा कराऊंगी और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करवाऊंगी l

 

बाइट सुश्री मंजू राजेंद्र दादू विधायक नेपानगर