दमोह जिले के हटा में 11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। इसी के संबंध में सोमवार दोपहर सागर कमिश्नर अनिल सुचारी, सागर आईजी हिमानी खन्ना के साथ दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने हटा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  हेलीपैड से लेकर सभा स्थल सभी स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। कमिश्नर और आईजी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने की निर्देश दिए। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि 11 मार्च को मुख्यमंत्री का दौरा हटा में प्रस्तावित है। उसी के संबंध में सागर संभाग के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने आज हटा में दौरा किया है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के आने-जाने का मार्ग और सभा स्थल पर जो कार्य चल रहा है। वहां की व्यवस्थाएं देखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। हम उन निर्देशों का पालन करेंगे और हमारी प्लानिंग रहेगी की मंगलवार रात तक सभी व्यवस्थाएं पूरी हो जाएं। 11 मार्च के दिन केवल छोटा-मोटा काम ही रह पाएगा। अभी सीएम का औपचारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है फिर भी जो प्रस्तावित कार्यक्रम है। उसके हिसाब से वह सागर जिले से निकलकर हटा में लगभग दोपहर 3:00 बजे पहुंचेंगे और शाम 4:30 बजे यहां से प्रस्थान कर जाएंगे। वही एसपी सोमवंशी ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सुधार बनाने के निर्देश दिए हैं। हेलीपैड और सभा स्थल पर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। इस दौरान हटा विधायक उमा देवी खटीक भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एडिशनल एसपी सुजीत कुमार भदौरिया जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूल पगारे एमपीआरडीसी एजीएम सुनील कारला जनपद सीईओ संजीव गोस्वामी हटा एसडीएम राकेश मरकाम तहसीलदार आलोक जैन उमेश तिवारी नगर पालिका प्रभारी सीएमओ राजेन्द्र खरे उपयंत्री राकेश अग्रवालभी मौजूद रहे।