12 घंटे में चाकूबाजी के आरोपियों को दबोचा: गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गंभीर वारदात का खुलासा
🔹 *थाना गंज पुलिस द्वारा 12 घंटे के अंदर आरोपियो को किया गिरफ्तार*
🔹जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
🔹इसी क्रम में दिनांक 13/04/2026 को *फरियादी प्रेम धुर्व (पति रवि), उम्र 20 वर्ष, निवासी मटन मार्केट, मेहतर मोहल्ला, कोठी बाजार, बैतूल* द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण दीपेन्द्र हरोडे, अंशुल झरबड़े एवं ध्रुव पांडे द्वारा उसे हमलापुर क्षेत्र में बुलाकर जान से मारने की नियत से मारपीट की गई। घटना के दौरान *आरोपी दीपेन्द्र हरोडे एवं ध्रुव पांडे द्वारा चाकू से उसके सीने में वार कर गंभीर चोट पहुंचाई* गई।
🔹 *अपराध पंजीयन*
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना गंज में अपराध क्रमांक 95/26 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
🔹कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण हमलापुर क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि कर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई, जहां से आरोपीगण –
1. *ध्रुव पांडे उर्फ ध्रुव मासोदकर (उम्र 18 वर्ष), निवासी मराठी मोहल्ला कोठी बाजार बैतूल,*
2. *दीपेन्द्र हरोडे (उम्र 25 वर्ष), निवासी हमलापुर गंज एवं*
3. *अंशुल झरबड़े (उम्र 24 वर्ष), निवासी हमलापुर को गिरफ्तार किया गया।*
🔹पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी ध्रुव पांडे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
🔹 *सराहनीय भूमिका*
उक्त सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक संदीप परतेती, सहायक उपनिरीक्षक किशोरीलाल सल्लाम, प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक मयूर, आरक्षक मंतराम सरयाम, आरक्षक गंजानंद वाडिवा, आरक्षक सुरेन्द्र राजपूत, आरक्षक नवीन रघुवंशी, आरक्षक नरेन्द्र धुर्वे एवं सैनिक नितिन साहू की विशेष भूमिका रही।
🔷 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:*
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। साथ ही युवाओं से आवेश में आकर हिंसात्मक घटनाओं से दूर रहने एवं कानून का पालन करने की समझाइश दी गई है।

Continue With Google
Comments (0)