सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को डायल-112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल

 

त्वरित कार्रवाई से मिली समय पर चिकित्सा सुविधा

गढ़ाकोटा। भोपाल कंट्रोल रूम से प्राप्त इवेंट क्रमांक 2020611197 के तहत सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही गढाकोटा थाना प्रभारी शिवम दुबे ने डायल-112 की एफआरवी-22, गढ़ाकोटा टीम तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान की गई।

 

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है -

 

हरिराम चढ़ार,पिता बट्टू लाल चढ़ार,उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम गुसोंरा, थाना केसली,धरम दास चढ़ार,पिता गोकल चढ़ार,उम्र लगभग 47 वर्ष,निवासी ग्राम किशनगढ़, थाना रहली।

 प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन स्लिप होने से दुर्घटना घटित होना बताया उपचार संभव हो सका। दूसरे घायल द्वारा स्वयं के साधन से उपचार हेतु जाना बताया गया। गया। डायल-112 की टीम द्वारा गंभीर रूप से घायल हरिराम चढ़ार को तत्काल एफआरवी-22 वाहन से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जिससे समय पर एफआरवी-22 गढ़ाकोटा टीम आरक्षक क्रमांक 1527 दीपनारायण शर्मा,पायलट सौरभ तिवारी डायल-112 की सजग एवं तत्पर कार्यवाही से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ कि आपात स्थिति में पुलिस सहायता नागरिकों के लिए सदैव तत्पर है।