डबरा ब्रेकिंग,
सिविल अस्पताल डबरा का आज ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में अधूरी पड़ी बिल्डिंग को लेकर अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
वहीं अस्पताल की एक्स-रे मशीन लंबे समय से खराब पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने मरीजों की सुविधा को देखते हुए जल्द नई एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Continue With Google
Comments (0)