घटिका निर्माण का एक ओर उदहारण देखने को मिला जहां एसडीएम कार्यालय का भवन 1 वर्ष में ही जर्जर हो गया है भवन में 7 से 8 इंच की दरारे आ गई है अधिकारी ने कहा 3 से 4 वर्ष गिर सकती है बिल्डिंग ओर बड़ा हादसा हो सकता जे निर्माण एजेंसी पर गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे है 

  जिले में एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसमें पी.आई .यू से स्वीकृत 1 करोड़ 31 की लागत से एसडीएम कार्यालय के भवन निर्माण का ठेका ठेकेदार को दिया गया था जहां एसडीएम अशोक डेहरिया ने बताया कि बिल्डिंग को हैंडोवर लिए लगभग 1 वर्ष हुआ है और बिल्डिंग में बड़ी-बड़ी दरारें हो रही है जिससे  कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है अगर बिल्डिंग की स्थिति ऐसी ही रही तो तीन से चार वर्ष बिल्डिंग गिर सकती हैं जिसको लेकर हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने विभाग पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और तुरंत भवन की मरम्मत करने को कहा है जहाँ इस भवन निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही और गुणवत्ता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं वही निर्माण एजेंसी पर भ्रष्टाचार करने की वू आ रही है 

इस संबंध में पीआईयू विभाग के कार्यपालन यंत्री हरदा से संपर्क करने की कोशिशें की गई तो ऑफिस में ताला मिला विभाग की SDO मेडम ने कहा कि इस मामले में में कुछ नही बता सकती । PIU के कार्यपालन यंत्री दिलीप गुठारिया ने कॉल रिसीव नहीं किया