मुलताई। नगर के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अफसर की वालिदा मोहतरमा रुकसाना बी का आज सुबह इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जा रहा है कि मरहूमा रुकसाना बी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके इंतकाल से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है, वहीं नगर के सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में भी शोक का माहौल व्याप्त है।मरहूमा की नमाज-ए-जनाजा आज बाद मगरिब अदा की जाएगी। इसके उपरांत उन्हें नगर के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मय्यत इंदिरा गांधी वार्ड, गल्ला मंडी के पास स्थित उनके निवास से उठाई जाएगी।नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मरहूमा की मगफिरत, जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम एवं शोक संतप्त परिवार को सब्र-ए-जमील अता होने की दुआ की है।

*इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिऊन।*